मेलबर्न 31 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचले मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। जॉश फिलिपे आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर मैट शॉर्ट को मौका दिया गया है।
वहीं भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा वह भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे ऐसे में दोनों कप्तानों को जो चाहिए था वो मिल गया है। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।
पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है लेकिन परिस्थितियों के कारण शुरुआत में तेज गेंदबाजो को मदद मिल सकती है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत एकादश :- शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया एकादश :- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टॉयनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नेथन एलिस, मैथ्यू कुनमन, और जॉश हेजलवुड।

