फेसबुक दोस्ती के जाल में फंसी महिला, आरोपी ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

इंदौर:लसुड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक महिला के साथ दुष्कर्म और धोखे का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी ने महिला को मायके छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसे बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि 34 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विनय कुमार पिता शिवजी भगत निवासी बनवारीपुर (बिहार) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

बताया गया कि महिला की आरोपी से कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम से जान-पहचान हुई थी. पीड़िता का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपने झांसे में ले लिया. आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह उसे और उसके बच्चों को अपना लेगा तथा सुरक्षित मायके पहुंचा देगा. महिला उसके कहने पर बच्चों के साथ चली गई. आरोप है कि आरोपी महिला को मायके ले जाने के बजाय अलग-अलग होटलों में ले गया, जहां उसने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी. डरी हुई महिला के साथ आरोपी ने कई बार जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की. किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर महिला थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

भोपाल निगम की बजट बैठक शुरू: शहर में पार्किंग और टैक्स व्यवस्था में बदलाव संभव

Mon Mar 23 , 2026
भोपाल: नगर निगम परिषद की बैठक में शहर सरकार का बजट पेश किया जा रहा है, जिसका आकार इस बार 3800 करोड़ रुपए से अधिक रहने का अनुमान है,बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में वित्तीय प्रावधानों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। गोमांस, नई […]

You May Like