ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वोंग ने पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम की अपील की

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वोंग ने पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम की अपील की

कैनबरा, 10 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम की अपील की। उन्होंने अमेरिका और ईरान द्वारा नए हमले किए जाने के बाद इस संघर्ष को खत्म करने की अपील की है। सुश्री वोंग ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) टेलीविज़न को बताया कि दुनिया पश्चिम एशिया के आम नागरिकों और वैश्विक अर्थव्यवस्था के फ़ायदे के लिए इस संघर्ष को खत्म होते देखना चाहती है।

उन्होंने कहा, “यह निश्चित रूप से कमज़ोर पड़ रहा है और हम लगातार छिटपुट संघर्ष देख रहे हैं।” उन्होंंने कहा “दुनिया वास्तव में चाहती है कि यह संघर्ष विराम बना रहे और मज़बूत हो। दुनिया इस संघर्ष का अंत देखना चाहती है, न केवल इस क्षेत्र के लोगों के लिए, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।”

सुश्री वोंग का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार रात से गुरुवार तक नए हमले हुए, जिससे तनाव और बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले व्यापारिक जहाज़ों पर ईरान के हालिया हमलों के जवाब में अमेरिका ने पिछले कुछ दिनों में ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ और बुनियादी ढांचे को क्षति पहुँची। ईरान ने इसके जवाब में कुवैत, बहरीन, कतर और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और नागरिक सुविधाओं पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए।

 

 

.....

Next Post

'बाहुबली: द बिगिनिंग' के 11 साल पूरे, प्रभास के दमदार डायलॉग आज भी हैं प्रशंसकों की जुबां पर

Fri Jul 10 , 2026
मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग ने रिलीज़ के 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में शुमार इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि भव्य फिल्म निर्माण और कहानी कहने के नए […]

You May Like