दिल्ली में दुनिया के दिग्गजों का जमावड़ा, पुतिन पहुंचे ; जिनपिंग समेत 25 नेताओं की होगी एंट्री 

नई दिल्ली। दिल्ली में दुनिया के बड़े नेताओं का जमावड़ा शुरू हो चुका है… और इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग। BRICS समिट में शामिल होने के लिए पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं। पालम एयरफोर्स स्टेशन से लेकर उनके होटल और भारत मंडपम तक सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अब इंतजार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का है। जिनपिंग 12 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे। उनके आने को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। लेकिन इस समिट में सिर्फ पुतिन और जिनपिंग ही नहीं… करीब 25 बड़े नेता और प्रतिनिधि दिल्ली पहुंच रहे हैं।

11 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई बड़े मेहमान दिल्ली पहुंच रहें है। वहीं 12 सितंबर को जिनपिंग के अलावा कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव समेत कई नेता राजधानी पहुंचेंगे।

यानी अगले दो दिन दिल्ली सिर्फ मेहमानों की मेजबानी नहीं करेगी… बल्कि दुनिया की बड़ी ताकतों की नजर भी यहीं टिकी रहेगी।

Next Post

नौकरी न मिलने से नाराज युवक चढ़ा टावर पर, आत्महत्या की दी धमकी

Fri Sep 11 , 2026
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र स्थित बैरासिटी कंपनी परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 20 वर्षीय आशीष साहू नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि आठ माह पहले कंपनी के ठेकेदार व अधिकारियों ने उसे मजदूरी के काम से निकाल […]

You May Like

मनोरंजन