ओरछा में शिक्षा,सड़क और पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण

टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को ओरछा पहुंचे और श्रीराम राजा लोक के द्वितीय चरण का शिलान्यास कर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की और विकास कार्यों में कोई कमी न आने का भरोसा दिलाया। सीएम के साथ प्रभारी मंत्री एवं निवाड़ी विधायक अनिल जैन भी मौजूद रहे।

लोकार्पित कार्यों में संदीपनी विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोराखास, श्रीराम राजा लोक के प्रथम चरण के 103 दुकानें एवं प्लाज़ा, राय प्रवीण महल गार्डन का संरक्षण, लक्ष्मी मंदिर एवं जहांगीर मंदिर का लैंडस्केपिंग और इल्यूमिनेशन, विभिन्न सड़क मार्गों का निर्माण, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम, 50 सीटर वरिष्ठ बालक छात्रावास और तरीचरकलां में उप तहसील कार्यालय भवन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन पर सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद प्रतिनिधि, विधायक, पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। प्रशासन की ओर से कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

Next Post

पारिवारिक विवाद के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

Wed Oct 15 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मालथौन थाना अंतर्गत नीमखेड़ा में बीती रात पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर एवं गला रेंतकर हत्या कर दी गई. युवक पर हमले के दौरान आरोपियों द्वारा कट्टे से फायर भी किए गए. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या और […]

You May Like