
भोपाल। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर है. नगरनिगम में कार्य कर रहे प्रगणकों/पर्यवेक्षकों ने जनगणना ब्लाक क्षेत्रों में 1 लाख 60 हजार मकानों पर जाकर सूचीकरण संबंधी जानकारी ऑनलाईन एप्प के माध्यम से एकत्र की. विभिन्न जोन क्षेत्रों में प्रगणकों ने 28 ब्लाकों में मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण भी कर लिया है। जोन क्रमांक 01 में 08 ब्लाक, जोन क्रमांक 03 में 02 ब्लाक, जोन क्रमांक 06 में 04 ब्लाक, जोन क्रमांक 08 में 02 ब्लाक, जोन क्रमांक 10 में 01 ब्लाक, जोन क्रमांक 12 में 01 ब्लाक, जोन क्रमांक 15 में 05 ब्लाक, जोन क्रमांक 18 में 03 ब्लाक तथा जोन क्रमांक 21 एवं 22 में 01-01 ब्लाक में मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है
जोन 15 के प्रगणकों को किया सम्मानित
मकान सूचीकरण कार्य में जोन क्रमांक 15 के अंतर्गत सुपरवाइजर सर्कल क्रमांक 24 में मकान सूचीकरण ब्लाक क्रमांक 159 की प्रगणक अरूणा नरोलिया ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने ब्लाक का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया. सर्कल सुपरवाइजर मीनाक्षी शर्मा के मार्गदर्शन में प्रगणक अरूणा नरोलिया का निगम के जोन क्रमांक 15 के कार्यालय में सम्मान किया गया. शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर अधिकारियों व साथी कर्मचारियों ने उनकी कर्मठता, समर्पण तथा उत्कृष्ट कार्य शैली की प्रशंसा की और शुभकामनाएं भी दी.
