हुजूर तहसील में 5 करोड़ की जमीन से हटा अतिक्रमण, अब सरकारी योजनाओं के लिए होगी उपयोग

भोपाल। राजधानी भोपाल की हूजूर तहसील के अंतर्गत करोड़ों की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार को की गई. यह कार्रवाई कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन अनुविभागीय अधिकारी हुजूर विनोद सोनकिया एवं अतिरिक्त तहसीलदार तहसील हुजूर अतुल शर्मा के नेतृत्व की गई.

तहसीलदार अतुल शर्मा ने बताया कि पटवारी एवं पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम अरेड़ी स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 292 एवं खसरा नंबर 293 की कुल रकबा 02 एकड़ पर से अवैध कब्जा हटाया गया. इस भूमि की शासकीय मूल्य लगभग 02 करोड़ रुपए है. इसका बाजार मूल्य लगभग 05 करोड़ है. उक्त संपूर्ण भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई जाकर शासकीय योजनों हेतु सुरक्षित की गई.

Next Post

ट्रक-एंबुलेंस में भिड़ंत, कैबिन में फंसा चालक

Sat May 9 , 2026
सीहोर। इछावर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दो पुलिया जोड़ के पास तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया, […]

You May Like