युवा दिवस पर शुरू हुआ “संकल्प से समाधान” अभियान

ग्वालियर। विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिये ग्वालियर चंबल में आज 12 जनवरी से “संकल्प से समाधान” अभियान शुरु हुआ। स्वामी विवेकानंद की जयंती “युवा दिवस” पर शुरू हुए इस अभियान में ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं जिला स्तर पर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिये अभियान 4 चरणों में चलाया जायेगा। अभियान में ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय समिति और आवेदन, शिकायतों के एकत्रीकरण के लिए दल गठित होगा, जिसका एक नोडल अधिकारी होगा। सम्पूर्ण कार्यवाही सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से संपादित की जायेगी। पोर्टल में एक प्रथम माड्यूल तैयार कर अधिकारियों एवं नागरिकों के लिए लॉगिन क्रिएट करने की सुविधा दी जाएगी।

संकल्प एवं समाधान अभियान का प्रथम चरण आज 12 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही की जावेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगरीय निकायों के वार्ड में नगरीय वार्ड स्तरीय समिति बनाना होगी जिसमें ग्राम, नगरीय वार्ड स्तर के अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित रहेंगे।

पंचायत,नगरीय वार्ड स्तर पर आवेदन, शिकायतों के एकत्रीकरण के लिए दल गठित किया जाएगा, जिसका एक नोडल अधिकारी होगा। यह दल शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं से संबंधित आवेदन व शिकायतों को शिविर लगाकर या घर-घर जाकर एकत्रित करेगा। नोडल अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वह अपने लॉगिन से सभी आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज करे। पोर्टल पर दर्ज करने के बाद सभी आवेदनों को क्लस्टर,जोन लेवल के अधिकारी के पास जमा किया जाएगा। क्लस्टर, जोन लेवल अधिकारी आवेदनों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिये प्रेषित कर निराकरण की स्थिति प्राप्त करेगा ।

Next Post

भिंड में सामूहिक सूर्य नमस्कार में छात्रों ने किया योग, नहीं आए सांसद, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष

Mon Jan 12 , 2026
भिंड। सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आज सोमवार को जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार हुआ। स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में ठंड के बावजूद सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई बड़े […]

You May Like