कुंए में डूबने से युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी जुन्नारदेव पुलिस

छिंदवाड़ा. थाना जुन्नारदेव के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झापूढ़ाना में खेत में बने कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक किन परिस्थितियों में कुएं में गिरा है फिलहाल इसका कारण अज्ञात है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां परिजनों द्वारा युवक के शव को कुएं से निकाल लिया गया था। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय अंकित पिता खेमलाल यदुवंशी आज सुबह बारिश से पहले कुएं के आसपास उगी झाडिय़ों की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो उसे तुरंत कुएं से बाहर निकाला गया। वहीं पुलिस ने शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Next Post

लखनऊ अग्निकांड के बाद बुंदेलखंड में सख्ती, बिना मानक वाले कोचिंग सेंटर होंगे बंद

Wed Jun 24 , 2026
हमीरपुर, 24 जून (वार्ता) लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बुंदेलखंड क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। चित्रकूटधाम एवं झांसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) राजू राणा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को […]

You May Like