एचडीयू में आग की खबर झूठी निकली, गीजर के गर्म पानी का पाइप लीकेज था

ग्वालियर। उपनगर मुरार के जिला अस्पताल के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) के स्टाफ वाशिंग एरिया में लगे गीजर के पाइप चटकने से गीजर के पानी की भाप लीक हो गई। जिससे वहां के आउटसोर्स स्टाफ व कुछ मरीजों के अटेंडरों ने आग लगने की घटना समझकर हो हल्ला कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल के मेडीकल स्टाफ व अधिकारियों ने गीजर तत्काल बंद कर स्थिति सामान्य कर दी।
जानकारी के मुताबिक मुरार के जिला अस्पताल के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) के स्टाफ वाशिंग एरिया में सर्दियों में हाथ धोने के लिये गीजर लगा है, चूंकि अभी तक गर्मी चल रही थी। इसी कारण गीजर कोई चलाता नहीं था। आज अचानक किसी ने बिना परीक्षण किये गीजर चला दिया, जिस कारण काफी दिनों से बंद गीजर का पाइप चटक गया और उसमे से भाप निकलने लगी, जिसे वहां मौजूद आउटसोर्स स्टाफ व मरीज अटेंडरों ने सोचा कि आग लग गई है। जबकि वास्तव में आग नहीं लगी थी। इसी कारण वहां भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लेकिन मेडीकल स्टाफ व डाक्टरों ने तत्काल स्थिति समझकर गीजर का बिजली स्विच बंद कर दिया। इससे धुआं निकलना बंद हो गया और मरीजों के अटेंडरों ने वहां राहत की श्वांस ली।

Next Post

निवेश को प्रोत्साहित करने प्रतिबद्ध है राज्य सरकार - मुख्यमंत्री

Fri Oct 16 , 2026
मुरैना/ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य शासन प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्योगों की स्थापना एवं विस्तार के लिए शासन की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि दीपावली से पहले […]

You May Like

Play sound