इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डेली कॉलेज इंदौर में आयोजित ‘गर्भ संस्कार’ पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गर्भ संस्कार जैसे विषयों के सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी पुस्तकों के माध्यम से परिवार और समाज में सकारात्मक विचारों का प्रसार होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने भी आयोजन की सराहना की।
