टाटा सफारी को किराए पर लेकर 4.50 लाख में बेचा

छिंदवाड़ा। किराए पर वाहन लेकर उन्हें दूसरे लोगों को बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था। आरोपी ने गुलाबरा गली नंबर.5 निवासी हिमांशु पिता राकेश सनकत की टाटा सफारी भी कथित तौर पर 4.50 लाख रुपये में बेच दी थी। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी गुलफाम उर्फ गुल्लू पिता नजीर खान निवासी शिवनगर कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किराए पर वाहन लेता था। इसके बाद उक्त किराए के वाहन की फर्जी आरसी बुक बनाता था। वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक तलाशता और सौदा तय होने पर उन्हें दूसरे लोगों के हवाले कर देता था। पुलिस जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन बेचने के लिए आरोपी किसी गिरोह या अन्य लोगों के संपर्क में तो नहीं था। पुलिस द्वारा मामले में दस्तावेज और लेन.देन से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। मामले की जांच आगे जारी है। बताया गया कि इसी तरीके से आरोपी ने हिमांशु की टाटा सफारी भी किराए पर ली थी। वाहन को वापस करने के बजाय आरोपी ने उसे करीब 4.50 लाख रुपये में बेच दिया। वाहन मालिक को इसकी जानकारी मिलने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के लंबे समय से इस तरह के काम में सक्रिय होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने वाहन किराए पर लिए और उनमें से कितनों को बेच दिया। साथ ही वाहन खरीदने वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से पलट गया पिकअप: चमारी जोड़ टर्न लेते समय हुआ हादसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Tue Sep 1 , 2026
ब्यावरा। गुना रोड स्थित चमारी जोड़ पर मंगलवार शाम 5 बजे एक सड़क हादसा हो गया। पुलिस पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात वाहन ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बन रही सर्विस रोड पर पलट गई। गनीमत रही […]

You May Like

मनोरंजन