न्यू मार्केट, एमपी नगर और कोलार समेत शहर के कई इलाकों से हटे अवैध कब्जे

भोपाल: नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन और यातायात को प्रभावित करने वालों पर की गई. जिमसें कोलार निर्मलादेवी गेट, ललिता नगर, राजहर्ष कालोनी, शाहपुरा, नेहरू नगर, शबरी नगर तिराहा, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, न्यू मार्केट, लिंक रोड नं 1,2,3, एमपी नगर डीबी मॉल, बावडिय़ा कलां, आई.टी.आई रोड, प्रभात चौराहा, परिहार चौराहा, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, महामाई का बाग, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं-1 व प्लेटफार्म नं0-6,, हमीदिया रोड, भोपाल टाकीज, इमामी गेट, पीरगेट, जहांगीराबाद शब्बन चौराहा, बैरागढ़ आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की. वहीं कोलार क्षेत्र में 2 मकानों के सामने अवैध रूप से लगी लोहे की जालियां, बैरागढ़ क्षेत्र में बना स्पीड ब्रेकर, महामाई बाग में अवैध चबूतरे आदि को तोड़ा गया. वही जहांगीराबाद शब्बन चौराहा क्षेत्र से 1 बैटरी आटो.ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, स्टैण्ड बोर्ड, स्टूल, बेंच, कुर्सी व अन्य अतिक्रमणों आदि हटाने की कार्यवाही की. तथा 02 लकड़ी के टूटे काउंटर, 01 स्टील पाईप काउंटर, 01 छोटा स्टैण्ड बोर्ड, 01 पानी की टंकी व 01 गुमठी के टूटे पल्ले आदि जब्त किये.

Next Post

अधूरे अटल भवन का आनन-फानन में लोकार्पण: न कमिश्नर का केबिन तैयार, न पीने के पानी का इंतजाम

Sat May 9 , 2026
भोपाल: नगर निगम का नवीन मुख्यालय जो अटल भवन के नाम से तैयार किया गया है. उसका लोकार्पण गुरुवार को हो गया. लेकिन उक्त निगम मुख्यालय में अभी तक कार्य ही पूरा नहीं हो पाया है. इस बात की पुष्टि इस भवन के आठवीं मंजिल पर किए जा रहे कार्य […]

You May Like