अधूरे अटल भवन का आनन-फानन में लोकार्पण: न कमिश्नर का केबिन तैयार, न पीने के पानी का इंतजाम

भोपाल: नगर निगम का नवीन मुख्यालय जो अटल भवन के नाम से तैयार किया गया है. उसका लोकार्पण गुरुवार को हो गया. लेकिन उक्त निगम मुख्यालय में अभी तक कार्य ही पूरा नहीं हो पाया है. इस बात की पुष्टि इस भवन के आठवीं मंजिल पर किए जा रहे कार्य से हो रही है. शुक्रवार को नवभारत संवाददाता ने उस भवन के आठवीं मंजिल पर जाकर देखा जहां पर निगम आयुक्त के लिए केबिन और उनके स्टाफ के बैठने के लिए अभी कार्य ही चल रहा है.

आयुक्त के केबिन को दूसरे केबिन की दीवार तोडक़र बड़ा किया जा रहा है.कहीं दरवाजे को बंद करने दीवार खड़ी की गई है. जिसकी अभी पुताई तक नहीं की गई है फर्नीचर का कार्य चल रहा है. जब आयुक्त नहीं बैठ सकेंगी तो फिर भवन का कार्य पूरा कहां से हुआ जिसका लोकार्पण अधूरे कार्य होने पर ही करवा दिया गया.नहीं लगे पर्दे, ना ठंडे पानी की व्यवस्था, ना कूलरतीन महीने के लगभग इस भवन में नगर निगम को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी.

इस दौरान अधिकतर निगम की सभी विभागों के कार्यालय शिफ्ट हो गए. लेकिन यहां पर ना ही खिड़कियों में पर्दे लगे, ना कर्मचारियों के लिए कूलर और ना पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जा सकी है. कर्मचारी भरी गर्मी में खिड़कियों से आती गर्म हवा में कार्य करने को मजबूर हैं. वहीं पीने का पानी बाटलों से बाहर से बुलाया जा रहा है. जो कि गर्म हो जाता है जिसे कर्मचारी पीने को मजबूर हैं. जो नगर निगम पूरे शहर को पीने के पानी की सप्लाई कर रहा है उसी के मुख्यालय में पीने के पानी को बाहर से बुलाया जा रहा है.वह भी गर्म, वहीं अधिकारियों के केबिन के एसी भी चालू नहीं किए गए हैं.

Next Post

स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा: सुविधा के बजाय सिरदर्द बना सरई का सार्वजनिक शौचालय

Sat May 9 , 2026
सरई: नगर परिषद सरई के सिविल कोर्ट के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय अब सुविधा नहीं बल्कि सिरदर्द बन चुका है। यहां गंदगी इस कदर पसरी है कि शौचालय कूड़ाघर में तब्दील हो गया है। चारों ओर फैली सड़ांध और कचरे के ढेर से राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है। […]

You May Like