खिवनी अभयारण्य: तेज धूप से बचने बाघ युवराज की पानी मस्ती, तो मोर ने भी लगाए ठुमके

( महेश साहू) कन्नौद। खिवनी अभयारण्य कन्नौद अंतर्गत विगत दिवस बाघ ‘युवराज‘ पानी की तलाश में बीट खिवनी पश्चिम के कक्ष क्रमांक 204-ए में बने तालाब में बैठकर पेड की छाया में पानी का आनंद लेते दिखाई दिया। पर्यटक बाघ को पानी में मस्ती करते देख उत्साहित दिखे और अपने मोबाईल कैमरे में इस दृश्य को कैद किया। पर्यटको ने मोर को नाचते/पंखों को फैलाते एवं हिरणों को चिलचिलाती धूप में पेंडों की छांव में आराम फरमाते दिखे।दरअसल, गर्मी के दिनों में खिवनी अभयारण्य में जल स्तर कम हो जाता है,जिसके कारण वन्यजीव सघन वन क्षेत्र से बाहर निकलकर पानी की तलाश करते है। जिसके लिए खिवनी अभयारण्य में वन क्षेत्र की सीमा अंतर्गत पानी की व्यवस्था हेतु तालाब, सॉसर, चेकडेम इत्यादि का निर्माण कराया है, ताकि वन्यजीवों को पानी मिल सके l वर्तमान में खिवनी अभयारण्य में 10 बाघ है जो उक्त क्षेत्र में पर्यटन को बढावा दे रहे है l

आपको बता दे कि खिवनि अभयारण्य दो रेंज में बँटा हुआ है। एक तो घाट के ऊपर हरसपुर रेंज दूसरा घाट के नीचे खिवनि रेंज दोंनो ही रेंज के जंगल व वन्य प्राणीयो के ज़िम्मा रेंज आफ़िसर का होता हे l पर यहाँ दोंनो का प्रभार एक ही रेंजर के पास है।इधर, हरसपुर रेंज के जंगलो में वन्य प्राणीयों के लिए जो सासर बना रखे हैं, उनमें पानी नही हैं l जो सोलर पम्प लगे हैं, वह भी अधिकांश बंद हैं l

Next Post

फर्जी एनकाउंटर मामले में ग्वालियर के TI हुए भूमिगत

Fri Apr 11 , 2025
ग्वालियर। नीमच में 16 साल पहले हुए एक कथित फर्जी एनकाउंटर के मामले में ग्वालियर के झांसी रोड थाने के टीआई मंगल सिंह पपोला सीबीआई की कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं।सीबीआई ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया, लेकिन जब हवलदार थाने पहुंचा तो पपोला वहां नहीं मिले। इसके […]

You May Like