
ग्वालियर। नीमच में 16 साल पहले हुए एक कथित फर्जी एनकाउंटर के मामले में ग्वालियर के झांसी रोड थाने के टीआई मंगल सिंह पपोला सीबीआई की कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं।सीबीआई ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया, लेकिन जब हवलदार थाने पहुंचा तो पपोला वहां नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर लिया और भूमिगत हो गए। अब वे स्पेशल पे लीव पर चले गए हैं। यह मामला 2009 का है, जब नीमच पुलिस ने नशे के तस्कर बंशी गुर्जर को एनकाउंटर में मारने का दावा किया था, लेकिन 2012 में बंशी जिंदा पकड़ा गया।
