
सिंगरौली। जयंत खदान में सुरक्षा प्रहरी मनजीत सिंह से मारपीट और लूटपाट के दो आरोपियों को मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर को शिवलाल खैरवार और मान सिंह गोंड निवासी अजगुड ने वारदात को अंजाम दिया था। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।
