सदर में निकला जश्न-ए-मिलाद समाज जन हुए शामिल

जबलपुर। सदर क्षेत्र में ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर जश्न-ए-मिलाद का जुलूस निकाला गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में बड़ी संख्या में समाजजन उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस में शामिल हुए। जुलूस सदर की गली नंबर 11 से शुरू होकर गली नंबर 10 में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान धार्मिक नारों और नात-ए-पाक से क्षेत्र का माहौल गूंजता रहा।

जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। आयोजन के दौरान समाजजनों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। वहीं, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रही।

Next Post

रोजर फेडरर ने यूएस ओपन में अपनी 'शानदार' वापसी को सराहा

Wed Aug 26 , 2026
न्यूयॉर्क, 26 अगस्त (वार्ता) स्विस टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर ने आर्थर ऐश स्टेडियम में एक एग्ज़िबिशन इवेंट में खेलते हुए यूएस ओपन में जीत के साथ वापसी की। 2022 में संन्यास लेने के बाद से फेडरर ज़्यादातर लाइमलाइट से दूर रहे हैं, लेकिन ‘रोजर फेडरर: एन आइकन रिटर्न्स टू न्यूयॉर्क’ […]

You May Like