संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी आज शाम कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

ग्वालियर: मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जिले के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में सेवाएं दे रहे समस्त आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आज 8 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे न्यू कलेक्ट्रेट ग्वालियर में सैकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर जिलाधीश को ज्ञापन दिया जाएगा।

आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों में दीपावली से पहले निलंबित वेतन भुगतान, 11 माह का एरियर भुगतान, दीपावली त्यौहार पर एक माह का अतिरिक्त बोनस वेतन भुगतान, निजी आउट सोर्स एजेंसियों द्वारा श्रम विभाग से निर्धारित समय पर पूरा वेतन दिया जाना शामिल हैं।
यह जानकारी कोमल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, म. प्र. संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दी है।

Next Post

तेजाजी नगर में युवक से धारदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार

Wed Oct 8 , 2025
इंदौर:तेजाजी नगर पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू रखने के आरोप में पकड़ा है. उपनिरीक्षक राकेश सोलंकी की टीम ने कैलोद करताल रोड पर संदिग्ध रूप से घूम रहे अभिषेक उर्फ चिन्ना उर्फ अभी उर्फ लक्ष्य निवासी द्वारकापुरी, गांधी चौक, गणेश पान दुकान के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।