
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की सडक़ों पर नई डायल 100 दौडेंग़ी। डायल 100 सेवा का टेंडर हो चुका है और ठेका कंपनी ने जोर शोर से काम शुरू कर दिया हैं। मप्र को पहले एक हजार नई डायल हंड्रेट मिलने वाली थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1200 कर दिया गया है इनमें से पांच नई डायल 100 जबलपुर के खाते में आने की उम्मीद हैं। अगस्त माह तक थानों को नए वाहन मिलेंगे जिनकी तय लोकेशन पर तैनाती होगी।
अभी 45 एफआरवी,अब अपग्रेड के साथ आयेगी
अभी जिले में 45 डायल 100 है। जिनमें से शहर में 32 और देहात में 12 है। नए वाहन मिलने के साथ इनकी संख्या 50 हो सकती हैं। अब जो डायल 100 थानों को मिलेगी वे अपग्रेड के साथ मिलेगी।वाहन में नई सुविधाएं होगी। 122 नंबर डायल करने पर भी पुलिस सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस योजना के तहत 12 अलग-अलग हेल्पलाइन सेवाएं भी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलने लगेगी।
कई हो गई खटारा, फेंक रहीं धुंआ
वर्तमान में ऐसी स्थिति है कि डायल 100 मौक-ए-वारदात में पहुंचने में हांफ रही है। मेंटनेंस के अभाव में अधिकांश एफआरवी खटारा हो चली है। कुछ वाहन तो इतनी बुरी हालात में पहुंच गए है कि वे रास्ते में चाहे जहां धुंआ फेंकते नजर आते है। पांच से सात मिनट में डायल 100 को मौके पर पहुंचना होता है परंतु वाहनों की खराब हालात के चलते वे देरी से पहुंच पाते है ऐसे में विवाद की स्थिति बढ़ जाती है। देरी से पहुंचने पर शिकायतकर्ता तो कई पुलिस से ही उलझ जाते है।
इनका कहना है
टेंडर हो गया है। मप्र को 12 सौ एफआरवी मिलेगी जिनमें से पांच जबलपुर को मिलने वाली है। टेडर कंपनी ने काम शुरू कर दिया है अगस्त माह तक डायल 100 मिलने की उम्मीद है। जैसे ही वाहन मिलते है उन्हें थानों में उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
जितेन्द्र पटेल, एसपी, रेडियो
