युवा कांग्रेस: जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए 12 ने पेश की दावेदारी  

खरगोन। यूथ कांग्रेस के चुनाव अब गति पकडऩे लगे है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें संभागीय चुनाव प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और जिला महासचिव पदों के लिए ऑनलाईन चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों जांच के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। फिलहाल सदस्यता अभियान चल रहा है। इसमें केवल 18 से 35 वर्ष के युवा शामिल हो सकते है। एक माह के इस अभियान के बाद स्क्रुटनी के बाद जिनके नामांकन मंजूर हुए है, उनके द्वारा सदस्य बनाए जाने के साथ ही वोटिंग कराई जा रही है। खरगोन जिले में 12 उम्मीद्वार जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में होने से चुनाव काफी रोचक होने की संभावना है।

Next Post

राशन कार्ड धारक 7 दिन में पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज

Mon Jun 23 , 2025
ग्वालियर. राशन वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाने के लिए 30 जून तक ईकेवायसी कराना अनिवार्य कर दिया है, ऐसा नहीं करने पर आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है और सस्ता या मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। दरअसल, भारत सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाने […]

You May Like