
छिंदवाड़ा। मंगलवार का दिन छह परिवारों के लिए अमंगल बनकर आया। इन परिवार के सदस्यों की अलग-अलग हादसों मेंं मौत हो गई। जिसमें एक युवती सहित तीन लोगों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। वही एक बृद्ध की मधुमक्खी काटने से, एक युवक की अज्ञात कारणों के चलते हो मौत हो गई। इसी तरत एक युवक का कुएं में शव उतराते हुए मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अन्य मामलों में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद बसस्टैंड में आनंद अस्पताल के पीछे दोपहर को कुएं में शव मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को कड़ी मशक्त के बाद शव को बाहर निकाल लिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि कुएं की जाली खोलकर युवक कूदा है।
