निगम का नया ‘प्लान’, इन्फ्लुएंसर्स बनेंगे स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर

ग्वालियर: ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम अब डिजिटल प्लेटफॉर्म की ताकत का उपयोग करने जा रहा है। शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए निगम अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सहारा लेगा। ये इन्फ्लुएंसर्स अपने फॉलोअर्स के बीच स्वच्छता का संदेश फैलाएंगे और नगर निगम के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।बाल भवन स्थित टीएलसी सेंटर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

अपर आयुक्त स्वास्थ्य टी. प्रतीक राव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया गया। बैठक में इन्फ्लुएंसर्स को स्वच्छता का ‘ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त करने की संभावनाओं और उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान अपर आयुक्त ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। इन्फ्लुएंसर्स की अपनी एक बड़ी फैन फॉलोइंग होती है, जिसका लाभ स्वच्छता जागरूकता में लिया जा सकता है। योजना के तहत:इन्फ्लुएंसर्स नगर निगम द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों को अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा करेंगे। वे स्वयं के अनुभवों के आधार पर लोगों को कचरा पृथक्करण और स्वच्छता के नवाचारों के बारे में रील और पोस्ट के माध्यम से बताएंगे।

Next Post

मंडला की आग बुझाने जबलपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड

Sat Mar 14 , 2026
जबलपुर: मंडला जिले के मनेरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित टायर फैक्टरी में शुक्रवार की शाम लगभग 8.30 बजे लगी आग पर काबू पाया जा चुका है। सूचना मिलते ही मंडला जिले के निवास से तथा जबलपुर जिले की नगर बरेला से भी फायर ब्रिगेड को भेजा गया था। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास […]

You May Like