माल्हनबाड़ा मंडल में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन

बनखेड़ी। बनखेड़ी के माल्हनबाड़ा मंडल में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा से हुई। डीजे, बैंड एवं कलश यात्रा के साथ यह शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुँची, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवमय माहौल बना।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम के बच्चों द्वारा आकर्षक मंचीय प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमुदाय ने सराहना के साथ देखा। सम्मेलन में प्रमुख रूप से सचिन तिवारी (प्राध्यापक), कार्य प्रमुख बालकदास जी महाराज, शिवानंद महाराज, शिवनारायण शास्त्री, बाबू चौधरी, कुमार साहब ठाकुर, धर्मेंद्र गुर्जर, अनिल बारोलिया सहित अयोध्या से पधारे शिवानंद महाराज उपस्थित रहे।

अयोध्या से आए शिवानंद महाराज ने अपने संबोधन में समस्त समाज को एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता और सहयोग से ही संभव है।

कार्यक्रम में हीरालाल पटेल, उपेंद्र पटेल, ब्रजेश पचौरी, छोटे साहब पटेल, चंद्रशेखर पटेल, छोटू बैंकर, ताराचंद पटेल, उमाकांत पटेल, सत्यनारायण पटेल, पंकज चौधरी, विष्णु श्रीवास्तव, चंदन पटेल, रामकृष्ण पटेल सहित बड़ी संख्या में विराट हिन्दू जनसमुदाय उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Next Post

चौधरी पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत

Sun Jan 18 , 2026
सोहागपुर। चौधरी पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई। ग्राम आमदेही के मनु राज पिता प्रवीण रघुवंशी 15 वर्ष,अश्विन पिता ललित रघुवंशी 15 वर्ष एवं शिव पिता रामेश्वर रघुवंशी 14 वर्ष जो अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 05 ZJ 3240 पर सोहागपुर से घर जा […]

You May Like

मनोरंजन