आष्टा। एडीएम ब्रजेश सक्सेना ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत दस्तावेजों के पंजीयन कार्य की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पंजीयन कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए मैदानी अमला आपसी समन्वय से कार्य करे तथा पंजीयन के दौरान आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए. बैठक में एसडीएम महेन्द्र प्रताप सिंह किरार तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे.
स्वामित्व योजना पंजीयन कार्य की एडीएम ने की समीक्षा
