खामियां मिलने पर मेडिकल स्टोर सील

सतना :अवैध तौरर पर नशीली दवाओं को बेचे जाने की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया. जहां पर कई तरह की खामशिं पाए जाने पर उसे सील करने की कार्रवाई की गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कोटर क्षेत्र  अंतर्गत अबेर में स्थित मेडिकल स्टोर्स में अवैध तौर पर नीशीली दवाओं के बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं.

जिसे संज्ञान में लेते हुए औषिधि निरीक्षक प्रियंका चौबे, डीएसपी हेडक्वार्टर मनोज दीक्षित, कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को जांच शुरु की गई. इस दौरान जाग्रति मेडिकल स्टोर और अनन्या मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण किए जाने पर अनन्या मेडिकल स्टोर में जहां एक्सपायरी दवाएं पाई गईं. वही अन्य खामियां भी नजर आईं. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनन्या मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई की गई. इसी कड़ी में मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है

Next Post

प्रापर्टी डीलर के घर चोरों का धावा 

Sat May 23 , 2026
सतना : शहर में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसकी तस्दीक लगातार सामने आ रही घटनाओं के जरिए की जा सकती है. इसी कड़ी में प्रापर्टी डीलर के घर में चोरों ने धावा बोलते हुए वहां पर रखी लसखें रु की नकदी और जेवर को पार कर दिया. […]

You May Like