किसान हित में ऋण राहत और पुन: ऋण पात्रता की उठी मांग

सिंगरौली : जिले के एकदिवसीय प्रवास पर आए अपेक्स बैंक म.प्र. राज्य सहकारी बैंक भोपाल के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव को भाजपा किसान मोर्चा सिंगरौली के जिला अध्यक्ष प्रवेंद्र धर द्विवेदी ने किसानों के हित एवं सहकारिता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित मांग-पत्र सौंपा।पत्र में जिले के किसानों की समस्याओं के समाधान तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए सात प्रमुख बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। मांग-पत्र में प्राकृतिक आपदा एवं आर्थिक कारणों से डिफाल्टर हुए किसानों के लिए ब्याज में राहत, ऋण पुनर्गठन तथा पुन: ऋण पात्रता की विशेष व्यवस्था करने की मांग की गई। वहीं लघु एवं सीमांत किसानों को समय पर खाद, बीज, कृषि ऋण एवं अन्य सहकारी सुविधाएं सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
हर ग्राम पंचायत में किसान सेवक नियुक्त करने का सुझाव
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहकारी समितियों का संचालन ग्राम स्तर पर सुदृढ़ करने तथा अनावश्यक दूरी कम करने की मांग रखी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक किसान सेवक की नियुक्ति कर सहकारी योजनाओं, ऋण, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं किसान मार्गदर्शन की व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में नियमित मृदा परीक्षण शिविर आयोजित कराने बात की, ताकि वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिले और भूमि की उर्वरा शक्ति का संरक्षण हो सके। साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण युवाओं को सहकारिता के माध्यम से कृषि आधारित स्वरोजगार, कृषि यंत्र बैंक, डेयरी, प्रसंस्करण एवं अन्य उद्यमों के लिए प्रशिक्षण और रियायती ऋण उपलब्ध कराने की मांग की गई।

Next Post

घर में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Sat Aug 8 , 2026
सतना: मैहर जिले के ग्राम पिपरा कला में शुक्रवार को 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अनुष्का सेन (20 वर्ष), पिता दिनेश सेन, निवासी पिपरा कला, मैहर के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसके माता-पिता किसी काम […]

You May Like