भारी बारिश से तिघरा डैम हुआ ओवरफ्लो, आज फिर खुलेंगे गेट, दर्जनों गांवों को किया अलर्ट

ग्वालियर:तिघरा डैम का वर्तमान लेवल 739.75 फ़ीट है। ग्वालियर में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते तिघरा बांध में हो रही जल आवकएवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने बांध के गेटों को आज 28 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे के पश्चात कभी भी खोलकर अतिरिक्त जल की निकासी की जाएगी। अतिरिक्त जल की निकासी जल आवक अनुसार की जावेगी। उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जाएगा।

सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु सूचित किया गया है। इससे ग्वालियर जिले के ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना, जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा व ग्राम बामोर प्रभावित होंगे। इन गांवों में आज सुबह से ही अलर्ट किया जा रहा है।

Next Post

ड्रग माफिया, पुलिस और सत्ता के गठजोड़ ने युवाओं को बर्बादी की राह पर धकेला: सिंघार

Tue Oct 28 , 2025
भोपाल:नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कुछ सवाल उठाते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अब पुलिस अफसर ही प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने रीवा आईजी के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि थानेदारों की […]

You May Like

Play sound