एल्गोरिथम में हेरफेर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स फ्रांसीसी जांच के घेरे में

पेरिस/सैक्रामेंटो 12 जुलाई (वार्ता) विदेशी हस्तक्षेप को संभव बनाने और अनुचित डेटा निष्कर्षण के लिए एल्गोरिथम में हेरफेर का हवाला देते हुए पेरिस अभियोजक कार्यालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स फ्रांसीसी पुलिस के जांच के घेरे में है।

पेरिस अभियोजक लॉरे बेक्वाउ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा “ इस स्तर पर सोशल मीडिया एक्स पर मुख्य रूप से दो अपराधों का आरोप है – एक संगठित समूह द्वारा एक स्वचालित डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम के संचालन में बाधा डालना और दूसरा संगठित समूह द्वारा एक स्वचालित डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम से धोखाधड़ी से डेटा निकालना।”

श्री बेक्वाउ ने कहा कि जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जेंडरमेरी महानिदेशालय (डीजीजीएन) को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जनवरी में पेरिस अभियोजक कार्यालय की साइबर अपराध इकाई को दो औपचारिक शिकायतें मिलीं जो क्रमशः फ्रांसीसी संसद के एक सदस्य और एक फ्रांसीसी सार्वजनिक संस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रस्तुत की गई थीं। उन्होंने कहा कि दोनों शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि विदेशी हस्तक्षेप के उद्देश्य से एक्स के एल्गोरिथम का दुरुपयोग किया गया था।

गौरतलब है कि फ्रांस के अधिकारियों को संदेह है कि एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, ने अपनी एल्गोरिथम में जानबूझकर बदलाव किए हैं, जिससे कुछ खास तरह की सामग्री को बढ़ावा दिया गया या कुछ अन्य सामग्री को दबाया गया। यह जांच फ़्रांस के डिजिटल कानूनों के संभावित उल्लंघन की भी जांच कर रही है, जिसमें ऑनलाइन सामग्री को विनियमित करने और उपयोगकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए नियम शामिल हैं।

पेरिस अभियोजक कार्यालय ने फरवरी में पुष्टि की थी कि वह इन शिकायतों की जांच कर रहा है और कल इसकी घोषणा की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सत्यापन, फ्रांसीसी शोधकर्ताओं से प्राप्त जानकारी और विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर जांच शुरू की है।

एक्स फ़्रांस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लॉरेंट बुआनेक ने जनवरी में प्लेटफ़ॉर्म पर कहा, “एक्स के सख्त, स्पष्ट और सार्वजनिक नियम हैं जिनका उद्देश्य प्लेटफ़ॉर्म को घृणास्पद भाषण से बचाना है। यह गलत सूचनाओं को आगे भेजने से बचता है और इसका एल्गोरिदम घृणास्पद सामग्री की अनुशंसा से बचने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ”

यह जांच फ़्रांस में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेकर बढ़ती चिंताओं को उजागर करती है। कई लोग सोशल मीडिया एल्गोरिदम को लेकर चिंतित हैं, जो यह तय करते हैं कि कौन सी सामग्री उपयोगकर्ताओं को दिखाई जाती है। उनका मानना है कि ये एल्गोरिदम पूर्वाग्रहपूर्ण हो सकते हैं और गलत सूचना, चरमपंथी विचारों और अन्य हानिकारक सामग्री के प्रसार को बढ़ावा दे सकते हैं।

Next Post

स्मार्ट फिश पार्लर और भोपाल के एक्वा पार्क का CM ने किया भूमि-पूजन

Sat Jul 12 , 2025
उज्जैन।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निषादराज सम्मेलन में 22 करोड़ 65 लाख लागत से निर्मित होने वाले स्मार्ट फिश पार्लर का भूमि-पूजन किया। इसके अलावा सीएम ने निषादराज सम्मेलन में 40 करोड़ रुपए की लागत से भोपाल में निर्मित होने वाले एक्वा पार्क का भूमि-पूजन किया। Facebook Share […]

You May Like

मनोरंजन