आईपीएल स्टार माधव तिवारी होंगे उज्जैन फाल्कन्स का हिस्सा

उज्जैन (मध्य प्रदेश), 23 मई (वार्ता) इंदौर में होने वाली मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 के लिए उज्जैन फाल्कन्स ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी सबसे बड़े आकर्षण के रूप में उभरकर सामने आए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे माधव तिवारी इस समय मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटरों में से एक हैं। तेज गेंदबाजी करने वाले इस ऑलराउंडर ने अपनी प्रभावशाली गेंदबाजी और निडर बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। टीम को लेकर उज्जैन फाल्कन्स के प्रमोटर विनायक कलानी ने कहा कि, “हम एमपीएल के लिए तैयार की गई अपनी टीम को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। माधव तिवारी ने हाल ही में उच्च स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

हमें विश्वास है कि वह इस सीजन में उज्जैन फाल्कन्स के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरेंगे। हमारा लक्ष्य निडर क्रिकेट खेलना और पूरे टूर्नामेंट के दौरान प्रशंसकों को जश्न मनाने के भरपूर मौके देना है।” माधव के अलावा टीम में आर्यन पांडे, चंचल राठौर, अधीर प्रताप सिंह, यश दुबे, सोहम पटवर्धन, शुभम कुशवाह और हर्षवर्धन हार्डिया जैसे कई उभरते घरेलू खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीम के मुख्य कोच की कमान 17 फर्स्ट क्लास और 21 लिस्ट-ए मुकाबले खेलने वाले पूर्व मध्य प्रदेश क्रिकेटर सुनील धोलपुरे संभालेंगे। लीग में पुरुष टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले की शुरुआत 3 जून को इंदौर के प्रतिष्ठित होलकर स्टेडियम में फाल्कन्स और ग्वालियर चीता के बीच मुकाबले से होगी। उज्जैन फाल्कन्स टीम: माधव तिवारी, आर्यन पांडे, चंचल राठौर, अधीर प्रताप सिंह, यश दुबे, सोहम पटवर्धन, शुभम कुशवाह, मासूम रज़ा कैफ, ओजस्व यादव, गजेंद्र गोस्वामी, आयुष मांकर, अंकुर सिंह चौहान, ऋषि मिगलानी, हर्षवर्धन हार्डिया, नवीन नागले, विशेष मुद्गल, दर्शन राठौर

Next Post

आईसीसी बैठक में गेंद के रंग और पारी के ब्रेक टाइम पर हुई चर्चा

Sat May 23 , 2026
दुबई, 23 मई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) रेड-बॉल, व्हाइट-बॉल और पिंक-बॉल क्रिकेट में खेलने के हालात में बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है और बोर्ड की 30 मई को अहमदाबाद में होने वाली बैठक में मंजूरी मिलने पर इसे लागू किया जा सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट […]

You May Like