
दमोह।राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आनंद विभाग लखन पटेल ने परिवार के साथ श्री जागेश्वर नाथ धाम, बांदकपुर पहुंचकर भोलेनाथ जी का जलाभिषेक किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह के अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि व श्रद्धालुजन भी उपस्थित रहे।मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंत्री पटेल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। श्रावण मास में धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
