आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, एजेंटों को खदेड़ा

रीवा, रीवा में आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी का रौद्र रूप देखने को मिला. निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था फैलाने और अनाधिक्रत रूप से पैसे लेने वालों को कलेक्टर फटकार लगाते हुये उन्हें कार्यालय से बाहर खदेडते नजर आए. परिसर में टपरा लगाकर बैठे एजेंट एवं बेंडरों को भी फटकार लगाते हुए कहा कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे.

दरअसल कर्मचारियों की मिल रही शिकायत के बाद कलेक्टर औचक निरीक्षण करने आरटीओ कार्यालय पहुंचे. जहा अव्यवस्था देखने को मिली तो वह भडक़ गये. कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने औचक निरीक्षण कर परिसर में मौजूद अनधिकृत वेंडर्स पर सख्त कार्रवाई की और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए. कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने अनाधिकृत व्यक्तियों को जमकर फटकार लगाई और परिसर से बाहर कर दिया. दरअसल रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान परिसर में वर्षों से जमे अनधिकृत वेंडर्स और बाहरी लोगों की मौजूदगी पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई. उन्होंने मौके पर ही संबंधित लोगों को कड़ी फटकार लगाई और परिसर खाली कराने के निर्देश दिए. साथ ही खाली जगह पर पार्किंग व्यवस्था बनाने की बात कही. बताया जा रहा है कि आरटीओ कार्यालय में लंबे समय से अनधिकृत लोगों द्वारा पैसों की वसूली, दलाली और आम नागरिकों से अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार मिल रही थी. महिलाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार की शिकायतें भी प्रशासन तक पहुंच रही थीं. इन शिकायतों के आधार पर कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आरटीओ परिसर में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने, आम लोगों को पारदर्शी और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने तथा भविष्य में ऐसी शिकायतें न आने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

Next Post

जैकब बेथेल घुटने की चोट के कारण द हंड्रेड से बाहर हो गए

Tue Jul 21 , 2026
लंदन, 21 जुलाई (वार्ता) जैकब बेथेल दाहिने घुटने की चोट के कारण मेन्स हंड्रेड 2026 से बाहर हो गए हैं। द हंड्रेड के पहले प्लेयर ऑक्शन से पहले बर्मिंघम फ़ीनिक्स ने बेथेल को 340,000 पौंड में रिटेन किया था और सीज़न से पहले उन्हें टीम का कैप्टन भी बनाया गया […]

You May Like