बहन से छेडख़ानी करने पर आरोपी ने की थी हत्या

8 माह बाद हुआ हत्या का खुलासा

रीवा:चोरहटा पुलिस ने 8 माह पूर्व हुई अंधी हत्या का खुलासा किया है. सांची दूध पार्लर पडऱा के सामने खून से लतपत एक शव पड़ा था. जिसकी सिनाख्त हीरालाल कोल के रूप में हुई थी. अज्ञात आरोपियों द्वारा धारदार हथियार से गला रेत कर एवं गुप्तांग काट कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.बहन के साथ छेडख़ानी करने पर मौत के घाट उतार दिया था और आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने जांच के दौरान संदेही कृष्णा उर्फ छोटू विश्वकर्मा पिता मुन्नालाल विश्वकर्मा उम्र 19साल निवासी विहरा थाना रामपुर वाघेलान जिला सतना से पूछताछ की गई जो बताया कि मैं प्लम्बर का काम करता हूं, हीरालाल कोल भी मेरे साथ हेल्पर का काम करता था हम दोनो एक साथ बैठकर शराव पीते थे मार्च में मेरी बहन मेरे पास आई थी.

जिससे हीरालाल कोल छेडछाड कर दिया था तब इसकी हत्या करने की साजिश करने लगा था. 20 अप्रैल को कृष्णा उर्फ छोटू विश्वकर्मा अपने घर से चाकू लेकर आया व रेलवे ब्रिज के पास साथ में बैठकर शराव पिया और मृतक हीरालाल कोल को भी पिलाया. जब हीरालाल कोल नशे की हालत में आया तो इसने उसकी गर्दन में 02चाकू मारा और गुप्तांगको काट कर हत्या कर दी. आरोपी से पूंछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया. जहा से उसे जेल भेज दिया गया.

Next Post

एक्स-रे के लिए नही जाना पड़ेगा सीधी-सिंगरौली: टेकाम

Wed Jan 1 , 2025
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास को धौहनी विधायक ने दी एक्स-रे मशीन की सौगात निवास: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में वर्षों की प्रतीक्षा के बाद एक्स-रे मशीन की स्थापना से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। अब तक निवास क्षेत्र के लोगों को एक्स-रे के लिए 50 किलोमीटर दूर सीधी या […]

You May Like