पाकिस्तान भी अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में

दुबई, (वार्ता) पाकिस्तान ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई को 242 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में यूएई की टीम 37.5 ओवर में 171 रन पर ढेर हो गयी। यूएई के लिये इयान मिस्बाह की 77 रन की पारी बेकार गई। पृथ्वी मधु 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान किरण रॉय ने 13 रन देकर अब्दुल सुबहान का विकेट लिया। यूएई के सात खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुबहान ने 7.5 ओवर में 31 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। मोमिन कमर और अहमद हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।

पाकिस्तान के लिये अहमद हुसैन ने 65, समीर मिन्हास ने 44 और हमजा जहूर ने 42 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई। यूएई के लिए योग शर्मा ने तीन, जबकि नसीम खान ने दो विकेट लिए। ग्रुप-ए से भारत, जबकि ग्रुप-बी से श्रीलंका और बंगलादेश पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

 

 

 

Next Post

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

Wed Dec 17 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की। इसी क्रम में श्री नवीन ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर […]

You May Like