नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली सिविल अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहरखुरानी के शिकार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों और साथियों का आरोप है कि युवक को रेफर किए जाने के बाद भी समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल प्रबंधन इलाज में लापरवाही से इनकार कर रहा है, लेकिन घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
इतना ही नहीं, करोड़ों रुपये की लागत से बने इस अस्पताल में आज भी मर्चुरी जैसी बुनियादी सुविधा मौजूद नहीं है। इस घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले की जांच में क्या सामने आता है।
