साध्वी ऋतंभरा जी की भोजशाला दर्शन यात्रा की रूपरेखा तय

धार। साध्वी ऋतंभरा जी के प्रस्तावित भोजशाला दर्शन कार्यक्रम को लेकर गुरु भक्त मंडल की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भोजशाला दर्शन यात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि दीदी मां ऋतंभरा जी का आगमन समस्त हिंदू समाज एवं भक्तों के लिए सौभाग्य का विषय है तथा सभी श्रद्धालु अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागी बनें।

बैठक में परिवहन, स्वागत, साज सज्जा, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया

। गुरु भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर दीदी मां के सान्निध्य ,आशीर्वचन एवं भोजशाला दर्शन का लाभ लेने का आग्रह किया।

अंत में सभी ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

Next Post

दाऊदी बोहरा समुदाय ने आलीराजपुर जिला अस्पताल को ब्लड बैंक उपकरण सौंपे

Thu Jul 30 , 2026
आलीराजपुर। दाऊदी बोहरा समुदाय ने आज महाराजा सुरेन्द्र सिंह सरकारी जिला अस्पताल को ब्लड बैंक के जरूरी मेडिकल उपकरण सौंपे। इससे अस्पताल की रक्त भंडारण और प्रोसेसिंग सुविधाओं में लंबे समय से चली आ रही कमी दूर होगी तथा पूरे जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। 30 […]

You May Like