पन्ना: पन्ना जिले में अवैध खनन मामले में कलेक्टर न्यायालय ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं डायमंड स्टोन क्रेशर के प्रोपराइटर श्रीकांत दीक्षित पर 1 अरब 24 करोड़ 55 लाख 85 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।गुनौर तहसील के बिलघाड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध पत्थर खनन के आरोपों की जांच उपसंचालक खनिज प्रशासन और एसडीएम गुन्नौर ने की थी।
प्रतिवेदन के आधार पर न्यायालय ने पाया कि दीक्षित ने सिर्फ 99 हजार 300 घन मीटर की रॉयल्टी जमा कराई, जबकि वास्तव में 2 लाख 72 हजार 298 घन मीटर का उत्खनन किया गया।कलेक्टर न्यायालय ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए न सिर्फ जुर्माना लगाया बल्कि उपसंचालक खनिज प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पूरी राशि वसूलकर शासकीय कोष में जमा कराई जाए। अदालत ने यह भी माना कि बार-बार अवसर देने के बावजूद दीक्षित ने कोई ठोस बचाव साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया और प्रकरण को लंबित रखने की कोशिश की।
