रेमो डिसूज़ा ने ‘बोल कफारा क्या होगा’ में सोनम बाजवा के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की

मुंबई, 27 सितंबर (वार्ता) जानेमाने कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ में अभिनेत्री सोनम बाजवा के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है।
गाना ‘बोल कफारा क्या होगा’ रिलीज़ हो गया है। रिलीज़ होते ही यह गाना अपने शानदार विजुअल्स और दिल को छू लेने वाली धुन के कारण चर्चा में आ गया है। गाने में सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे नज़र आ रहे हैं।इस गाने की कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने की है। उन्होंने इसमें क्लासिक अदाओं को गहरे इमोशंस के साथ जोड़ा है। सोनम के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए रेमो ने कहा, “सोनम बेहद मेहनती आर्टिस्ट हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी आसान नहीं थी, इसमें बहुत कंट्रोल और एक्सप्रेशन की जरूरत थी। लेकिन, सोनम ने इसे बेहद फोकस और समर्पण के साथ सीखा। उन्होंने किरदार की भावनाओं को हर स्टेप में ढाला, जिससे गाने का प्रभाव और बढ़ गया।”
इस गाने को नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी ने गाया है। इसका संगीत डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल आसिम रज़ा और समीर अंजान ने लिखे हैं। फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ का निर्देशन मिलाप मिलन ज़वेरी ने किया है और इसे अंशुल गर्ग ने राघव शर्मा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इस दीवाली, 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Next Post

बलवा डिल परेड का रीवा पुलिस लाइन में अभ्यास

Sat Sep 27 , 2025
रीवा: शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में बलवा ड्रिल परेड का अभ्यास किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला रीवा, सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस लाइन का बल अभ्यास में शामिल रहा। बलवा ड्रिल परेड में बलवा नियंत्रण, […]

You May Like