रीवा: शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में बलवा ड्रिल परेड का अभ्यास किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला रीवा, सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस लाइन का बल अभ्यास में शामिल रहा।
बलवा ड्रिल परेड में बलवा नियंत्रण, एवं अन्य अभ्यास जो कि दंगे को नियंत्रित करने में कारगर होते है उनका अभ्यास किया गया एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
