
सदर पेट्रोल पंप के समीप हुई वारदात
जबलपुर। केंट थाना अंतर्गत सदर पेट्रोल पंप के समीप एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हत्या का प्रकरण दर्ज कर पतासाजी में जुट गई हैं।
केंट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि पप्पू लोधी पिता रामेश्वर लोधी 35 वर्षीय निवासी सगडा बरगी का प्लंबर का काम करता था जो अपने दोस्तों के साथ काम के सिलसिले में शहर आया हुआ था। देर शाम को मोटर साइकिल मेंं पेट्रोल भरवाने सदर पहुंचा था। जायसवाल पेट्रोल पंप के पास पप्पू का किसी बात को लेकर रामपुर निवासी आयुष पासी से विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ गया कि आयुष ने अपने साथियों के साथ मिलकर धमकाते हुए पप्पू पर ताबड़़तोड़ चाकू से वार कर दिए। इसके बाद भाग गया। घायल को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या किन कारणों से की गई हैं इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही है साथ ही संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
