तेहरान, 16 मार्च (वार्ता) ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची और उनके डच समकक्ष कैस्पर वेल्डकैंप ने द्विपक्षीय संबंधों और पश्चिम एशिया में विकास पर चर्चा करने के लिए फोन पर बातचीत की।
ईरानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने साझा हितों के अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
बयान में कहा गया कि ‘अराघची ने अन्य देशों के साथ अच्छे राजनयिक संबंधों को आगे बढ़ाने के ईरानी सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित किया और इस बात बल दिया कि ईरान आपसी सम्मान और हितों के आधार पर यूरोपीय देशों के साथ बातचीत और संवाद के लिए तैयार है।’
वेल्डकैंप ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लंबे इतिहास और क्षेत्रीय विकास में तेहरान की महत्वपूर्ण भूमिका एवं स्थिति का उल्लेख किया।
बयान में कहा गया कि उन्होंने विभिन्न सरकारों के बीच समझ बढ़ाने और मतभेदों को सुलझाने के लिए सभी राजनयिक क्षमताओं का उपयोग करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
