तहसीलदार की अभद्रता के विरोध में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, तीन दिन में निलंबित करने का ज्ञापन

शाजापुर। कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को पाटीदार समाज के बड़ी संख्या में समाजजन तहसीलदार द्वारा डाक्टरों के साथ की गई अभद्रता के मामले में ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी के नहीं पहुंचने पर समाजजन कलेक्टर कक्ष के बाहर बरामदे में धरने पर बैठ ग ए और रघुपति राघव राजा राम, जिला प्रशासन को सद्बुद्धि दे भगवान गाने लगे। धरने पर बैठे समाजजनों से ज्ञापन लेने के लिए डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगारे आई और कलेक्टर के नाम पाटीदार समाज ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया तहसीलदार सुनील पाटिल द्वारा समाज के डॉ गोविंद पाटीदार के साथ 19 जुलाई को जिला अस्पताल में अतिक्रमण हटाने के दौरान गाली-गलौच करते हुए मोबाइल छुड़ाने की कोशिश की। इस घटना से दुखी होकर डॉ पाटीदार ने 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कलेक्टर शाजापुर तीन दिन में तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करें। तीन दिन में कार्रवाई न होने पर पूरे मध्यप्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर पाटीदार समाज ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

इस मामले में शाजापुर जिला अध्यक्ष जुगल किशोर नाहर ने बताया डा गोविंद पाटीदार के साथ हुई घटना के विरोध में आज कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर तीन दिन में तहसीलदार को निलंबित करने की मांग की गई है। तीन दिन में तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर समाजजनों द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपकर विरोध किया जाएगा।

Next Post

कांग्रेस का प्रदर्शन: किसानों, सड़कों और बिजली बिलों को लेकर उठाई आवाज

Wed Jul 23 , 2025
सिवनी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने किसानों को समय पर यूरिया-डीएपी खाद न मिलने, स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिजली बिल वसूली, और ग्रामीण क्षेत्रों में […]

You May Like