कांग्रेस का प्रदर्शन: किसानों, सड़कों और बिजली बिलों को लेकर उठाई आवाज

सिवनी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने किसानों को समय पर यूरिया-डीएपी खाद न मिलने, स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिजली बिल वसूली, और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती पर आपत्ति जताई। सिवनी-बालाघाट व छिंदवाड़ा मार्ग की जर्जर स्थिति के बावजूद टोल वसूली पर रोक की मांग की। कानून व्यवस्था, गंदे जल से बीमारियां और टैक्स वृद्धि भी मुद्दे रहे। कांग्रेस ने समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

Next Post

रीवा-मऊगंज में खाद-बीज और बिजली की समस्या से जूझ रहे किसान

Wed Jul 23 , 2025
रीवा। मऊगंज के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कहा कि पूरे मऊगंज एवं रीवा जिले का किसान खाद बीज एवं बिजली की समस्या से जूझ रहा है. पूरा प्रशासनिक अमला खाद बीज की कालाबाजारी को बढ़ावा देकर वसूली में व्यस्त है और जिले […]

You May Like