समाजसेवी ने बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर व पौधारोपण कर मनाया बेटी का जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जबेरा/दमोह। जनपद पंचायत जबेरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत माला मानगढ़ से जागरूक सरपंच सुरभि राय का जन्म दिवस उनके पिता जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजसेवी विनोद राय द्वारा मंगलवार को ग्राम माला मानगढ़ की शासकीय प्राथमिक शाला व शासकीय माध्यमिक शाला पहुंचकर बच्चों के बीच मनाया गया। जहां उन्होंने दोनों शालाओं के बच्चों को रजिस्टर कॉपी पेन सहित स्टेशनरी और शिक्षण सामग्री वितरित की। तो वहीं मन लगाकर पढ़ाई कर एक कामयाब नागरिक बनने की सीख भी दी। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि आज हमारी बेटी व यहां की सरपंच सुरभि राय का जन्म दिवस है और यह खुशी का दिन बच्चों के बीच पहुंचकर मनाना एक सुखद अनुभूति है क्योंकि बच्चों का मन पवित्र होता है और उनमें ईश्वर का वास होता है। समाजसेवी विनोद राय ने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चों की तरह कभी हमारी बिटिया सुरभि राय भी एक छात्रा थी जो आज इसी ग्राम की सरपंच हैं। इसीलिए आप भी मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता के साथ अपने गांव का नाम रोशन करें। इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजसेवी विनोद राय ने अपनी बेटी सरपंच सुरभि राय के जन्म दिवस पर शाला परिसर में बच्चों शिक्षकों व ग्राम वासियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक छात्र-छात्राएं व अनेकों ग्रामवासी मौजूद रहे।

Next Post

फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर, 33 गांव प्रभावित, राहत एवं बचाव कार्य तेज

Tue Aug 4 , 2026
फर्रुखाबाद, 4 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गंगा और रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित कर रहा है तथा हालात पर लगातार नजर रखे हुए है। आधिकारिक सूत्रों […]

You May Like