
सारनी।जिला अध्यक्ष निलय डागा ने सौंपा ज्ञापन,सारनी में वार्ड नंबर 11 से 13 के रहवासियों को खाली कराने हेतु मध्यप्रदेश विद्युत मंडल सारनी द्वारा नोटिस जारी किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। विद्युत मंडल द्वारा 660 मेगावॉट इकाई के लिए प्रभावित वार्डवासियों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए बेघर करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को उचित आवास एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक किसी भी प्रकार का विस्थापन स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने सीधे डोजर चलाने की कोशिश की, तो पहले कांग्रेसजनों पर डोजर चलाना पड़ेगा।
कांग्रेसजनों ने रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया और मुख्य अभियंता कैथवार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमीर खान, इलियास खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं ज्ञापन सौंपते समय सारनी थाना प्रभारी जयपाल इनवाती भी मौके पर उपस्थित रहे।
वार्डवासियों का कहना है कि विस्थापन से पहले उन्हें वैकल्पिक आवास मिलना उनका हक है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि जब तक उचित पुनर्वास योजना लागू नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
