प्यार ही प्यार बेशुमार’ में राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र को किया याद

मुंबई, 25 अगस्त (वार्ता) हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में मुंबई में भव्य म्यूजिकल ट्रिब्यूट शो ‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ का आयोजन किया गया। इस खास शाम में धर्मेंद्र के शानदार फिल्मी सफर, उनके सदाबहार गीतों और बेमिसाल सिनेमाई विरासत को संगीत और पुरानी यादों के जरिए श्रद्धांजलि दी गई।धर्मेंद्र को याद करते हुए मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा, “धरमजी एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी स्टार और आर्टिस्ट थे, ये तो हर कोई जानता है, लेकिन एक इंसान के तौर पर भी वो आउटस्टैंडिंग थे। मेरा मानना है कि जब तक इस दुनिया में हिंदुस्तान और हिंदुस्तानी रहेंगे, धरमजी हमेशा-हमेशा के लिए उनके दिलों में जिंदा रहेंगे।”

शो के क्यूरेटर और निर्माता पंकज रैना ने कहा, “धर्मेंद्र जी सिर्फ एक लेजेंड्री एक्टर नहीं हैं, वो लाखों लोगों के लिए एक इमोशन हैं। इस म्यूजिकल ट्रिब्यूट के जरिए हमारी कोशिश थी कि उन खूबसूरत यादों को फिर से जिंदा किया जाए और उस जादू को सेलिब्रेट किया जाए, जो उन्होंने पीढ़ियों को दिया है।”
कार्यक्रम में पार्श्व गायिका मधुश्री भट्टाचार्य और वेटरन प्लेबैक सिंगर उषा तिमोथी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के जरिए धर्मेंद्र को संगीतमय श्रद्धांजलि दी। उनकी प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और यादगार बना दिया। यह शाम धर्मेंद्र के नाम एक खूबसूरत संगीतमय सलाम बन गई। उनके करिश्माई व्यक्तित्व, दमदार अभिनय और शानदार सिनेमाई विरासत की यादें आज भी दर्शकों के दिलों में उसी गर्मजोशी और प्यार के साथ बसी हुई हैं।

.....

Next Post

महिलाओं को 33% आरक्षण से आगे बढ़कर नेतृत्व के लिए तैयार करना लक्ष्य : खण्डेलवाल

Tue Aug 25 , 2026
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य महिलाओं को केवल 33 प्रतिशत आरक्षण देना नहीं, बल्कि ऐसा सशक्त महिला नेतृत्व तैयार करना है, जो अपनी योग्यता, क्षमता और मेहनत के दम पर समाज और देश का नेतृत्व कर सके। उन्होंने मंगलवार […]

You May Like