ईदुल अजहा पर भोपाल में दिखा भाईचारे का संदेश, ईदगाहों में अदा हुई नमाज

भोपाल:राजधानी भोपाल में शुक्रवार को ईदुल अजहा का त्योहार धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने ईदगाह पहुंचकर विशेष नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

शहर के पुराने भोपाल सहित विभिन्न इलाकों में त्योहार को लेकर विशेष रौनक देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे। कई स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। ईदुल अजहा के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी की परंपरा निभाते हुए जरूरतमंदों की मदद और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।

Next Post

महाराष्ट्र के मंत्री कदम ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

Thu May 28 , 2026
उज्जैन:महाराष्ट्र सरकार के गृह (शहरी), महसूल, ग्रामीण विकास तथा अन्न एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री योगेश रामदास कदम ने शुक्रवार प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। […]

You May Like