जबलपुर: गर्मी की दस्तक के बीच एक बार फिर ठंड ने जोर मार दिया है जिसके चलते मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार को सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम की रंगत बदली रही। पारा लुढकर 11 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से ठंडी हवाएं चली। जिसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। सूर्यदेव भी दर्शन दिए लेकिन ठंडी हवाओं के सामने सूरज की तपिश कमजोर पड़ी रही।
बुधवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 39 और शाम को 19 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तरी हवाएं सात से आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च से नया पश्चिम विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
