ओमती थाने में युवती का हंगामा, स्पा सेंटर में चल रही थी अवैध गतिविधियां

जबलपुर: ओमती थाने में बुधवार रात्रि एक युवती ने पहुंचकर हंगामा मचाया और एक स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि युवती नशे में धुत थी लेकिन गंभीर आरोप के चलते पुलिस युवती को रसल चौक के समीप एक स्पा सेंटर लेकर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

विदित हो कि  शहर में मसाज पार्लरों की आड़ में देह व्यापार चल रहे है जिसके चलते जनवरी माह में पुलिस की स्पा सेंटरों पर कार्यवाही भी हुई लेकिन इक्का दुक्का पर शिकंजा कसने के बाद ये कार्रवाई ठंडी पड़ गई है। पूर्व में आओ स्पा सेंटर, अटैक्शंस स्पा सेंटर, रेउिएंस यूनिसेक्स पार्लर, वैदिका स्पा एंड सलून अन्य में कार्यवाही हो चुकी है।

Next Post

निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरे मजदूर की मौत

Thu Mar 6 , 2025
उज्जैन: निर्माणाधीन पेट्रोल पंप की छत भरते समय मजदूर 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम करनावद में पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को छत भरने […]

You May Like