
सागर। सागर जिले की 69 ग्राम पंचायतें आज टीबी से मुक्त घोषित की गई हैं। इन टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों को उनके सक्रिय योगदान के लिये विश्व क्षय दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर सागर जिले के 69 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त की गई।सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति चौहान क्षेत्रीय संचालक सागर संभाग सागर की एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. ममता तिमोरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सागर द्वारा उपस्थित रहे सी.एच.ओ. एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला क्षय अधिकारी डॉ. एम.ए. कुरैशी द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष सागर की केवल 09 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गईं थीं, जोकि इस वर्ष बढ़कर 69 ग्राम पंचायतें हुईं हैं।
